शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्संग और भक्ति के आध्यात्मिक आनंद को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारतीय डाक 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है आर्यन के नजरिए से: श्रीहरि हरिदास ने मॉक्यूमेंट्री शैली में कहानी कहने, व्यक्तिगत प्रभावों और अपनी फीचर फिल्म ‘अजयन्ते मरणम्: ओरु केस स्टडी’ के निर्माण पर चर्चा की भारत और संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी में आयोजित 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक में अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत हुए वित्तीय सेवाएं विभाग के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा अक्टूबर 2026 के लिए जारी शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक (जीआरएआई) के समूह बी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने संविधान दिवस 2026 मनाया; संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया मूल्यांकन के लिए कहानी का मानवीय चरित्र एवं गांधीवादी आदर्शों के साथ जुड़ाव सबसे प्रमुख विचार: आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जूरी सदस्य मनोज कदम भारत की राष्ट्रपति भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं ऑस्कर को समझना: 57वें आईएफएफआई में नताली वेड ने फिल्म निर्माताओं को सबमिशन प्रक्रिया और वैश्विक अवसरों के बारे में जानकारी दी
टेक्नोलॉजी

भारत का नया स्वदेशी एआई मॉडल चैरियट 1 लॉन्च, हिंदी समेत 10 भारतीय भाषाओं में बोलेगा

इंडिया एआई मिशन के तहत बने स्वदेशी चैरियट 1 फाउंडेशन मॉडल लॉन्च हुए। 11 अरब पैरामीटर वाला एलएलएम और 10 भारतीय भाषाओं में आवाज देने वाला टीटीएस शामिल।

भारत का नया स्वदेशी एआई मॉडल चैरियट 1 लॉन्च, हिंदी समेत 10 भारतीय भाषाओं में बोलेगा
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 26 नवंबर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारत ने एक और स्वदेशी कदम बढ़ाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई मिशन के तहत बने ‘चैरियट 1’ फाउंडेशन मॉडल्स का शुभारंभ किया। इन्हें चैरियट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड ने विकसित किया है। कंपनी उन शुरुआती चार टीमों में से एक है, जिन्हें मिशन के तहत स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल बनाने के लिए चुना गया था।

दो मॉडल: भाषा समझने वाला और आवाज देने वाला

चैरियट 1 श्रृंखला में दो मॉडल हैं, एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) और दूसरा टेक्स्ट टू स्पीच (टीटीएस)। दोनों को भारत में शून्य से प्री ट्रेनिंग देकर तैयार किया गया है।

  • चैरियट 1 एलएलएम: 11 अरब पैरामीटर वाला मिक्सचर ऑफ एक्सपर्ट्स मॉडल, जिसमें हर टोकन के लिए 4 अरब पैरामीटर सक्रिय होते हैं। यह 10.7 अरब, 1.7 अरब और 74.5 करोड़ पैरामीटर वाले तीन आकारों में उपलब्ध है, ताकि इसे डेटा सेंटर से लेकर लैपटॉप, स्मार्टफोन और छोटे उपकरणों तक चलाया जा सके।
  • चैरियट 1 टीटीएस: अंग्रेजी और 10 भारतीय भाषाओं में आवाज तैयार करता है। ये भाषाएं हैं हिंदी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, पंजाबी और उड़िया। यह संदर्भ समझकर तय करता है कि संख्या, तारीख, मुद्रा, माप की इकाई, वेब पता और संक्षिप्त शब्द कैसे बोले जाएं।

तीन नवाचार, जिनसे भारतीय भाषाओं में बेहतर हुआ एआई

कार्यक्रम में चैरियट टीम ने तीन शोध नवाचार भी पेश किए, जिनका इस्तेमाल मॉडल की ट्रेनिंग में हुआ है।

इंडिकशिफ्ट: यह ओपन सोर्स तकनीक भारतीय लिपियों के लिए एक साझा वर्णमाला देती है। इसमें 12 भारतीय लिपियों के 1,012 वर्णों को 350 अक्षरों में समेटा गया है। मंत्रालय के मुताबिक इससे भारतीय भाषाओं के टेक्स्ट को संसाधित करने में ओपनएआई के जीपीटी टोकनाइज़र की तुलना में 2.5 गुना तक कम टोकन लगते हैं और भारतीय भाषाओं में मॉडल का प्रदर्शन 5 से 8 प्रतिशत तक सुधरता है।

नेस्टेड ट्रेनिंग: इससे एक ही ट्रेनिंग में तीन अलग आकार के पूरे मॉडल एक साथ तैयार हो जाते हैं। तीनों को अलग अलग प्रशिक्षित करने की तुलना में ट्रेनिंग की रफ्तार 62 प्रतिशत तक बढ़ी है।

मिक्सचर ऑफ वोकैबुलरीज़: इसमें मॉडल की शब्दावली को 11 समूहों में बांटा जाता है और हर बार केवल संबंधित समूह पर काम होता है। इससे ट्रेनिंग की रफ्तार 38 प्रतिशत तक बढ़ती है।

संप्रभु एआई की ओर कदम

मंत्रालय ने कहा कि यह पहल देश की तकनीकी, भाषाई और सामाजिक जरूरतों के हिसाब से एआई मॉडल बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाती है। भारत मंडपम में इस मौके पर एक शोध प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्वदेशी शोध के जरिए संप्रभु एआई तकनीक विकसित करने की भारत की बढ़ती क्षमता को दिखाया गया।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़