शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्संग और भक्ति के आध्यात्मिक आनंद को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारतीय डाक 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है आर्यन के नजरिए से: श्रीहरि हरिदास ने मॉक्यूमेंट्री शैली में कहानी कहने, व्यक्तिगत प्रभावों और अपनी फीचर फिल्म ‘अजयन्ते मरणम्: ओरु केस स्टडी’ के निर्माण पर चर्चा की भारत और संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी में आयोजित 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक में अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत हुए वित्तीय सेवाएं विभाग के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा अक्टूबर 2026 के लिए जारी शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक (जीआरएआई) के समूह बी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने संविधान दिवस 2026 मनाया; संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया मूल्यांकन के लिए कहानी का मानवीय चरित्र एवं गांधीवादी आदर्शों के साथ जुड़ाव सबसे प्रमुख विचार: आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जूरी सदस्य मनोज कदम भारत की राष्ट्रपति भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं ऑस्कर को समझना: 57वें आईएफएफआई में नताली वेड ने फिल्म निर्माताओं को सबमिशन प्रक्रिया और वैश्विक अवसरों के बारे में जानकारी दी
आर्थिक समाचार

खेती में रिकॉर्ड: 2025/26 में 3785 लाख टन अनाज पैदा हुआ, सूखे के बावजूद खरीफ उत्पादन भी मजबूत

देश में 2025/26 का कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 3785.38 लाख टन रहा, जो पिछले साल से 208 लाख टन ज्यादा है। खरीफ 2026/27 में 1671 लाख टन का अनुमान है।

खेती में रिकॉर्ड: 2025/26 में 3785 लाख टन अनाज पैदा हुआ, सूखे के बावजूद खरीफ उत्पादन भी मजबूत
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 26 नवंबर। देश के किसानों ने अनाज उत्पादन में नया रिकॉर्ड बना दिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वर्ष 2025/26 के प्रमुख फसलों के अंतिम उत्पादन अनुमान जारी किए। इनके मुताबिक देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3785.38 लाख टन रहा, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। यह 2024/25 के 3577.32 लाख टन से 208.06 लाख टन अधिक है। मंत्री ने 2026/27 के खरीफ सीजन के पहले अग्रिम अनुमान भी जारी किए।

चावल, गेहूं और मक्का ने बनाए रिकॉर्ड

  • चावल: उत्पादन 49.70 लाख टन बढ़कर रिकॉर्ड 1551.54 लाख टन पर पहुंचा। पिछले साल यह 1501.84 लाख टन था।
  • गेहूं: 41.19 लाख टन की बढ़त के साथ 1220.64 लाख टन, जबकि पिछले साल 1179.45 लाख टन था।
  • मक्का: 434.09 लाख टन से उछलकर 550.25 लाख टन।
  • मोटे अनाज: कुल 740.80 लाख टन, जिसमें श्री अन्न 172.09 लाख टन।
  • दलहन: 15.57 लाख टन बढ़कर 272.40 लाख टन। मूंग 43.96 लाख टन के नए रिकॉर्ड पर, चना 125.13 लाख टन और तुअर 35.99 लाख टन।
  • तिलहन: रिकॉर्ड 432.55 लाख टन। मूंगफली 131.71 लाख टन, सरसों 137.66 लाख टन और सोयाबीन 126.36 लाख टन।
  • नकदी फसलें: गन्ना 5037.29 लाख टन, कपास 280.06 लाख गांठ और जूट व मेस्ता 94.28 लाख गांठ।

अल नीनो और कमजोर मानसून के बीच भी अच्छी खरीफ फसल

कृषि मंत्री ने बताया कि इस बार अल नीनो की वापसी हुई, जून में मानसून देर से आया और बारिश 35 से 40 प्रतिशत कम रही। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में मिट्टी की नमी घटने और सूखे की वजह से धान, मक्का, तुअर, सोयाबीन और कपास की बुवाई पर असर पड़ा। इसके बावजूद खरीफ 2026/27 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 1671.43 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले पांच साल के औसत से 97.67 लाख टन ज्यादा है।

पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक खरीफ चावल 1219.05 लाख टन, मोटे अनाज 381.05 लाख टन, खरीफ दलहन 71.32 लाख टन और खरीफ तिलहन 239.47 लाख टन रह सकता है। मंत्री ने साफ किया कि ये शुरुआती अनुमान हैं, जिन्हें फसल कटाई प्रयोगों के असली आंकड़े आने के बाद संशोधित किया जाएगा।

चावल निर्यात बढ़ा, अब दाल और तेल पर जोर

श्री चौहान ने कहा कि भारत आज चावल, दलहन, जूट, मोटे अनाज और मसालों के उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है। गेहूं, कपास, मूंगफली और फल सब्जियों में भारत चीन के बाद और गन्ने में ब्राजील के बाद दूसरे नंबर पर है। उन्होंने बताया कि भारतीय चावल के निर्यात में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्री ने कहा कि चावल और गेहूं के पर्याप्त भंडार होने के बाद अब सरकार का ध्यान फसल विविधीकरण और दाल व खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता पर है। इसके लिए ‘दलहन मिशन’ और ‘तिलहन मिशन’ के जरिए उत्पादन बढ़ाने पर काम हो रहा है।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़