शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सत्संग और भक्ति के आध्यात्मिक आनंद को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया डब्ल्यूओएएच पीवीएस मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भारतीय डाक 2,632 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय से अपने परिवर्तन की प्रक्रिया को तेज करने जा रहा है आर्यन के नजरिए से: श्रीहरि हरिदास ने मॉक्यूमेंट्री शैली में कहानी कहने, व्यक्तिगत प्रभावों और अपनी फीचर फिल्म ‘अजयन्ते मरणम्: ओरु केस स्टडी’ के निर्माण पर चर्चा की भारत और संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी में आयोजित 14वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक में अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास एवं उत्पादन में तेजी लाने पर सहमत हुए वित्तीय सेवाएं विभाग के पेंशन सुधार प्रभाग ने प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा अक्टूबर 2026 के लिए जारी शिकायत निवारण मूल्यांकन एवं सूचकांक (जीआरएआई) के समूह बी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन ने संविधान दिवस 2026 मनाया; संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समावेशी लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया मूल्यांकन के लिए कहानी का मानवीय चरित्र एवं गांधीवादी आदर्शों के साथ जुड़ाव सबसे प्रमुख विचार: आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक जूरी सदस्य मनोज कदम भारत की राष्ट्रपति भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह में शामिल हुईं ऑस्कर को समझना: 57वें आईएफएफआई में नताली वेड ने फिल्म निर्माताओं को सबमिशन प्रक्रिया और वैश्विक अवसरों के बारे में जानकारी दी
बिज़नेस समाचार

बदलेगा डाकघरों का चेहरा: भारतीय डाक पर 2,632 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 19,803 करोड़ की कमाई का लक्ष्य

भारतीय डाक 2,632 करोड़ रुपये से डाकघरों और पार्सल नेटवर्क का आधुनिकीकरण करेगा। 190 नए डाक भवन बनेंगे और 2026/27 में 19,803 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य है।

बदलेगा डाकघरों का चेहरा: भारतीय डाक पर 2,632 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 19,803 करोड़ की कमाई का लक्ष्य
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 26 नवंबर। भारतीय डाक अब अपने कायाकल्प की रफ्तार बढ़ाने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद डाक विभाग 16वें वित्त आयोग चक्र, यानी 2026/27 से 2030/31 के दौरान दो योजनाओं पर कुल 2,632 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें डाक परिचालन योजना के लिए 1,141 करोड़ रुपये और संपदा प्रबंधन योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये शामिल हैं। केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

2026/27 में करीब 19,803 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य

डाक सचिव श्री सुब्रत दास ने बताया कि वित्त वर्ष 2026/27 में भारतीय डाक का सालाना राजस्व बढ़ाकर करीब 19,803 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। यह लक्ष्य कामकाज में सुधार, पार्सल और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के विस्तार, नई तकनीक और ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव के जरिए हासिल किया जाएगा।

उन्होंने एकीकृत बीमा प्रबंधन प्रणाली (आईएमएस) के असर का भी जिक्र किया। इसके जरिए डाक जीवन बीमा (पीएलआई) पॉलिसी खरीदने की पूरी प्रक्रिया लगभग 20 मिनट में पूरी हो जाती है। अब तक करीब 2 लाख ग्राहकों के प्रीमियम लेनदेन इसी से हुए हैं, जिससे लगभग 60 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।

डाक परिचालन योजना: छह क्षेत्रों पर फोकस

1,141 करोड़ रुपये की डाक परिचालन योजना छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। इनमें ग्रामीण इलाकों तक डाक सेवाओं की पहुंच, डाक नेटवर्क और पार्सल नेटवर्क को बेहतर बनाना, अंतरराष्ट्रीय डाक ढांचा, विपणन और सेवा की गुणवत्ता तथा डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।

190 नए डाक भवन, हजारों डाकघरों का नवीनीकरण

1,491 करोड़ रुपये की संपदा प्रबंधन योजना से डाक भवनों और ग्राहक सेवा के ढांचे को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत ये काम होंगे:

  • 190 नए विभागीय डाक भवनों का निर्माण और 50 भवनों का पुनर्निर्माण
  • 2,550 विभागीय उप डाकघरों का नवीनीकरण और ब्रांडिंग
  • किराए के भवनों में चल रहे 2,500 डाकघरों का उन्नयन
  • 20 ऐतिहासिक डाक भवनों का संरक्षण
  • 150 आवासीय कॉलोनियों का नवीनीकरण और बेंगलुरु में सीईपीटी के लिए स्थायी एकीकृत प्रौद्योगिकी केंद्र

श्री सिंधिया ने कहा कि डाकघरों को आधुनिक और नागरिक केंद्रित सेवा केंद्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग मिला है। उन्होंने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि इस संस्थान की क्षमता केवल देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी अपार संभावनाएं हैं। संवाददाता सम्मेलन में संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहे।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़