शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की ویوز فلم بازار عالمی فلمی تعاون کو فروغ دینے کے 20 سال مکمل ہونے کی نشان دہی کرتا ہے सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई 45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई गोवा में कल से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी 'सरहदों से परे की कहानियां' रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
राजनीति समाचार

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, राज्यसभा में NDA सांसद ने ही उठाए NEET पर सवाल

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, राज्यसभा में NDA सांसद ने ही उठाए NEET पर सवाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और इस पर सांसद चर्चा करेंगे। इस चर्चा के बीच आज दोनों सदनों में नीट मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। चर्चा के दौरान विपक्ष नीट परीक्षा मामले में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहा है और इसपर चर्चा की मांग कर रहा है।

  • लोकसभा में नीट पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है। उधर, राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जैसे ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की तो एनडीए के सहयोगी और पूर्व पीएम देवगौड़ा ने ही नीट का मुद्दा उठा दिया।
  • दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का नीट मुद्दे पर हंगामा जारी।
  • लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। नीट मामले पर विपक्ष की चर्चा की मांग के चलते कार्यवाही स्थगित हुई है।
  • विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट मामला उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पहले की जाए।
    • राहुल ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे। राहुल ने कहा कि यहां दो शक्तियां है एक जो चर्चा चाहती एक जो नहीं।

    अनुराग ठाकुर रखेंगे प्रस्ताव

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में सरकार की ओर से हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, दिल्ली की संसद बांसुरी स्वराज धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी बात रखेंगी। दूसरी ओर राज्यसभा में यूपी से भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी चर्चा की शुरुआत करेंगे।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़