शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की ویوز فلم بازار عالمی فلمی تعاون کو فروغ دینے کے 20 سال مکمل ہونے کی نشان دہی کرتا ہے सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई 45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई गोवा में कल से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी 'सरहदों से परे की कहानियां' रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
राजनीति समाचार

‘संसद में मेरा अपमान हुआ…ये सभापति की गलती’, जगदीप धनखड़ ने लगाई फटकार तो नाराज हुए मल्लिकार्जुन खरगे

‘संसद में मेरा अपमान हुआ…ये सभापति की गलती’, जगदीप धनखड़ ने लगाई फटकार तो नाराज हुए मल्लिकार्जुन खरगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बीच आज संसद में खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने नीट मामले पर चर्चा की मांग की तो दोनों सदनों के सभापति ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करने कही बात कही। इस दौरान राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से नाराज हो गए जिस पर खरगे का जवाब आया है।

वहीं, राज्यसभा हंगामे के चलते सभापति जगदीप धनखड़ कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे  पर खासे नाराज हो गए और उन्हें कई बातें सुनाई, जिसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष का भी रिएक्शन सामने आया है।

सदन में नीट मामले को लेकर विपक्ष ने जैसे ही हंगामा करना शुरू किया, धनखड़ ने उन्हें चेतावनी देते हुए शांत होने को कहा। भाजपा सासंद सुधांशु ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की ही थी कि तभी विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे। सांसद वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिससे सभापति धनखड़ नाराज हो गए।

खरगे का आया रिएक्शन

राज्यसभा के वेल में प्रवेश करने को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की गलती है।

खरगे ने कहा, ”मैं उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए अंदर गया था। लेकिन तब भी वे नहीं देख रहे थे। वे केवल सत्ता पक्ष को देख रहे थे। जब मैं उनका ध्यान आकर्षित करता हूं तो नियमानुसार उन्हें मेरी तरफ देखना चाहिए, लेकिन इसके बजाय उन्होंने जानबूझकर मुझे अनदेखा कर मेरा अपमान किया। तो मेरे लिए क्या बचा था? इसलिए ध्यान आकर्षित करने के लिए मुझे या तो अंदर जाना होगा या बहुत जोर से चिल्लाना होगा। इसलिए मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि यह चेयरमैन साहब की गलती है।”

नीट परीक्षा पर चर्चा जरूरी, लाखों बच्चे हैं परेशान

खरगे ने आगे कहा कि NEET परीक्षा में इतने बड़े घोटाले हुए हैं। पेपर लीक हुआ है, लाखों बच्चे परेशान हैं। इसलिए लोगों की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए हमने एक विशिष्ट चर्चा की मांग की। हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते थे, हम केवल छात्रों के मुद्दे उठाना चाहते थे।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़