शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की ویوز فلم بازار عالمی فلمی تعاون کو فروغ دینے کے 20 سال مکمل ہونے کی نشان دہی کرتا ہے सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई 45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई गोवा में कल से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी 'सरहदों से परे की कहानियां' रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
देश-दुनिया

विनायक चतुर्थी के ये उपाय जॉब में दिलाएंगे प्रमोशन, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

विनायक चतुर्थी के ये उपाय जॉब में दिलाएंगे प्रमोशन, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

हर माह में 2 बार चतुर्थी तिथि का व्रत किया जाता है। इस बार आषाढ़ माह में विनायक चतुर्थी व्रत 09 जुलाई को है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा कर उन्हें मोदक और फल समेत आदि चीजों का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार चतुर्थी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन से संकटों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।

विनायक चतुर्थी के उपाय

  • विनायक चतुर्थी के दिन केले के पत्ते पर रोली की मदद से त्रिकोण बनाएं। इसके बाद आगे वाले कोण पर लाल मिर्च और मसूर की दाल रखें। साथ ही ‘अग्ने सखस्य बोधि नः’ मंत्र का जप करें। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय के जरिए संकटों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
  • अगर आपको जॉब में प्रमोशन नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में गणपति बप्पा को 5 हल्दी की गांठ अर्पित करें और सच्चे मन से ‘श्री गणाधिपतये नम:’ मंत्र का जप करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से जॉब में प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
    • यदि आप दिनभर अधिक मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन किए गए उपाय कलयाणकारी साबित होंगे। विनायक चतुर्थी के दिन सुबह नहाने के बाद भगवान गणेश जी के मंदिर में या फिर घर पर ही देशी घी का दीपक जलाएं और मंत्रों का जप करें।इसके बाद सुख-शांति की कामना करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़