शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की ویوز فلم بازار عالمی فلمی تعاون کو فروغ دینے کے 20 سال مکمل ہونے کی نشان دہی کرتا ہے सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई 45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई गोवा में कल से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी 'सरहदों से परे की कहानियां' रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
देश-दुनिया

जुलाई में जमकर होने वाली है बरसात, मानसून ने तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को किया कवर; IMD ने जारी किया अलर्ट

जुलाई में जमकर होने वाली है बरसात, मानसून ने तय समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को किया कवर; IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी तट को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कहा कि मध्य भारत पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों और पश्चिमी तट पर सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है।

तीन दिनों में इन राज्यों में पहुंच सकता है मानसून

आईएमडी के मुताबिक, मानसून 2-3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य तिथि से छह दिन पहले पूरे देश को कवर कर लिया है।

2 जुलाई को पूरे देश में मानसून एक्टिव

आईएमडी ने एक बयान में कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इस प्रकार, इसने 8 जुलाई (पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से छह दिन पहले) की तुलना में 2 जुलाई 2024 को पूरे देश को कवर कर लिया।”

मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सामान्य से दो और छह दिन पहले 30 मई को पहुंचा। यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन इसकी गति धीमी हो गई, जिससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का असर और खराब हो गया।

जून महीने में सामान्य से कम हुई बारिश

देशभर में 11 जून से 27 जून तक 16 दिन सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण जून में कुल मिलाकर सामान्य से कम वर्षा हुई। इस महीने के लिए सामान्य 165.3 मिमी के मुकाबले 147.2 मिमी वर्षा हुई, जो 2001 के बाद से सातवीं सबसे कम वर्षा है। देश में चार महीने के मानसून सीजन के दौरान दर्ज की गई कुल 87 सेमी वर्षा का 15 प्रतिशत जून की वर्षा है।

इससे पहले, आईएमडी ने सोमवार को कहा कि भारत में जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, भारी बारिश से पश्चिमी हिमालयी राज्यों और देश के मध्य भागों में नदी घाटियों में बाढ़ आने की संभावना है।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़