शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की ویوز فلم بازار عالمی فلمی تعاون کو فروغ دینے کے 20 سال مکمل ہونے کی نشان دہی کرتا ہے सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई 45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई गोवा में कल से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी 'सरहदों से परे की कहानियां' रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
देश-दुनिया

कब और कैसे हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत? पढ़ें इससे जुड़ी पौराणिक कथा

कब और कैसे हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत? पढ़ें इससे जुड़ी पौराणिक कथा

सावन में कांवड़ यात्रा  की शुरुआत होती है जिसका समापन सावन पूर्णिमा पर होता है। इस उत्सव के दौरान शिव भक्तों में बेहद खास उत्साह देखने को मिलता है। कांवड़ लाने के बाद सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को जल अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा 2024

पंचांग के अनुसार, इस बार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 02 अगस्त 2024 यानी सावन शिवरात्रि के दिन होगा।

कांवड़ यात्रा की पहली कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेता युग में श्रवण कुमार ने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी। उनके अंधे माता-पिता ने हरिद्वार में गंगा स्नान करने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में उनके पुत्र श्रवण कुमार ने माता-पिता को कंधे पर कांवड़ में बैठाकर पैदल यात्रा की और उन्हें गंगा स्नान करवाया। इसके पश्चात वह अपने साथ वहां से गंगाजल लेकर, जिससे उन्होंने भगवन शिव का विधिपूर्वक अभिषेक। धार्मिक मान्यता है कि तभी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई।

कांवड़ यात्रा की दूसरी कथा

इसके अलावा कांवड़ यात्रा की शुरुआत की दूसरी कथा भी प्रचलित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले विष का पान करने से महादेव का गला जलने लगा, तो ऐसी स्थिति में देवी देवताओं ने गंगाजल से प्रभु का जलाभिषेक किया, जिससे प्रभु को विष के असर से मुक्ति मिली। ऐसा माना जाता है कि तभी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़