शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की ویوز فلم بازار عالمی فلمی تعاون کو فروغ دینے کے 20 سال مکمل ہونے کی نشان دہی کرتا ہے सिनेमा की भाषा की गहरी समझ: इफ्फी 2026 से पहले पीआईबी-एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स में फिल्म निर्माण की कला, तकनीक और अभिव्यक्ति के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराएगा केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई 45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई गोवा में कल से 57वें इफ्फी (IFFI) का शुभारंभ, जीवंत होंगी 'सरहदों से परे की कहानियां' रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की एनएपीडीडीआर के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दो दिवसीय आतंकवाद-रोधी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया वैश्विक सांख्यिकीय साझेदारियों को बढ़ावा देना: ज्ञान के आदान-प्रदान और संस्थागत सहयोग के लिए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय(एमओएसपीआई) का विजन
देश-दुनिया

आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानें इससे जुड़े नियम और अन्य जानकारी

आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जानें इससे जुड़े नियम और अन्य जानकारी

सनातन धर्म में अमरनाथ यात्रा को बेहद फलदायी माना गया है। इस यात्रा के लिए शिव भक्त पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। वर्ष 2024 में आज यानी 29 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस दौरान में खराब मौसम होने के बाद भी श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं अमरनाथ यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी।

क्यों यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु

धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति अमरनाथ गुफा में बने शिवलिंग के दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा को करने से 23 तीर्थों का पुण्य की प्राप्ति होती है। पुराणों में जिक्र किया गया है कि काशी में लिंग दर्शन और पूजन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य तीर्थ से हजार गुना अधिक पुण्य बाबा अमरनाथ के दर्शन करने से मिलता है। यह भी मान्यता है कि यात्रा को करने से जातक को सभी रोगों और पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए कठिन रास्तों के बाद शिव भक्त अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा करने से श्रद्धालुओं को  की कृपा प्राप्त होती है।

अमरनाथ यात्रा के नियम

  • अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी शिव भक्त को गलत न बोलें।
  • किसी के भी प्रति मन में गलत विचार धारण न करें।
  • भगवान शिव के नाम का जप करना चाहिए।
  • शराब और धूम्रपान का सेवन न करें। साथ ही तामसिक भोजन के सेवन से दूर रहें।
  • खानपान का विशेष ध्यान रखें।
  • यात्रा के दौरान कचरा न फैलाकर पर्यावरण को प्रदूषित न करें।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास जरूर रखें।
    • इस तरह होता है शिवलिंग का समुद्र तल से 3978 मीटर की ऊंचाई पर गुफा में शिव जी की शिवलिंग स्थित है। पवित्र गुफा 90 फीट लंबी और 150 फीट ऊंची है। ऐसी मान्यता है कि गुफा में जल की बूंद टपकती है, जिसकी वजह से शिवलिंग बनता है। चंद्रमा के घटने बढ़ने के साथ बर्फ से बने शिवलिंग के आकार में परिवर्तन होता है और अमावस्या तक शिवलिंग धीरे-धीरे छोटा होता जाता है।
    • कब से कब तक है अमरनाथ यात्रा

      हर साल अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत आषाढ़ माह से होती है, जिसका समापन रक्षाबंधन पर होती है। ऐसे में इस साल अमरनाथ यात्रा का आरंभ आज यानी 29 जून से हो गया है और 19 अगस्त को समाप्त होगी।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़