# ‘NEET पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस’, विपक्ष के हंगामे पर बोले धर्मेंद्र प्रधान; जल्द होगा परीक्षा की नई तारीखों का एलान

> प्रकाशित: 2024-06-29 11:40 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: राजनीति समाचार  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/neet-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d/

नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नीट पर कांग्रेस पार्टी चर्चा से भाग रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह अध्यक्षों ने कहा है कि राष्ट्रपति ने इसका उल्लेख किया है और हमने भी कहा कि इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस छात्रों का हित नहीं चाहती।

### प्रधान ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस मुद्दे पर कांग्रेस चर्चा करना चाहती है, उस पर राष्ट्रपति ने खुद बात की है। उन्होंने प्रक्रिया में चुनौतियों और कमियों को स्वीकार किया है और कहा है कि हमें उन पर गौर करना होगा। प्रधान ने कहा कि सरकार की ओर से मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि हम किसी भी तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती है, वे चाहते हैं कि मामला इसी तरह से उलझा रहे।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
