# Ladakh में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय अचानक से बढ़ा जलस्तर; सेना के पांच जवान बहे

> प्रकाशित: 2024-06-29 06:19 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: देश-दुनिया  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/ladakh-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8/

लद्दाख में बड़ा हादसा सामने आया है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सेना के पांच जवान चपेट में आ गए। टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अनाचक बाढ़ आ गई। जिसमें सेना के पांच जवान बह गए। बचाव अभियान शुरू किया गया है। जवानों को खोजा जा रहा है। यह घटना मंदिर मोड़ के पास अभ्यास के दौरान हुई है।

रक्षा अधिकारी ने कहा कि लद्दाख में न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शनिवार तड़के एक टी-72 टैंक में नदी पार करते समय सेना के पांच जवानों के बह जाने से डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
