# IGI एयरपोर्ट के T1 टर्मिनल की छत टूटने से एक की मौत 8 घायल, कई उड़ानें प्रभावित; नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया दौरा

> प्रकाशित: 2024-06-28 06:54 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: देश-दुनिया  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/igi-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-t1-%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%a4/

दिल्ली में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जल भराव तो देखने को मिल ही रहा है लेकिन वहीं अब इसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे के टी-1 की छत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 8 घायल हुए। फिलहाल कई उड़ानों को रद्द किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्री ने भी दौरा किया।

 भारी वर्षा से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का फोरकोर्ट ढहा। इस हिस्से का उद्घाटन करीब तीन महीने पहले हुआ था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का दौरा किया।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
