# ग्रैप के बीच चल रहे निर्माण कार्य से जनता परेशान , सीएम से की हस्तक्षेप की अपील

> प्रकाशित: 2026-11-19 21:03 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: राजनीति समाचार  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/graip-ke-bich-chal-rahe-nirman-karya-se/

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कीर्ति नगर क्षेत्र में जारी निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय निवासी ने चिंता जताते हुए इन्हें तत्काल रोकने की मांग की । कीर्ति नगर के सी-ब्लॉक में निर्माण गतिविधियों से परेशान निवासी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति से हस्तक्षेप करने की अपील की ।

स्थानीय निवासियों ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट साझा कर इस मुद्दे को उठाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि कीर्ति नगर की हर गली में चल रहे निर्माण कार्यों को रोका जाना चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिल सके।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई और संबंधित जनप्रतिनिधियों को टैग करते हुए विशेष रूप से कीर्ति नगर के सी-ब्लॉक में निर्माण कार्य बंद कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के मौजूदा हालात में निर्माण गतिविधियां रोकने की जरूरत है, ताकि लोग स्वच्छ वातावरण में दिवाली मना सकें।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
