शनिवार, 28 नवंबर 2026 ई-मैगज़ीन
वीडियो
ब्रेकिंग न्यूज़
इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन ने इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएसएएम) के 65वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया भारत 2030 में आईटीयू पूर्ण अधिकार (प्लेनिपोटेंशियरी) सम्मेलन की मेजबानी करेगा; केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने वैश्विक दूरसंचार हिस्सेदारों को भारत आने का निमंत्रण दिया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय(एमडब्ल्यूसीडी) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय(एमएसडीई) 28 नवंबर 2026 को हरिद्वार में संयुक्त रूप से ‘नव्या 2.0’ का शुभारंभ करेगा भूमि संसाधन विभाग के सचिव ने ओडिशा में डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 और विश्व बैंक समर्थित ‘रिवार्ड’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा की एनएचआरसी, भारत ने टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में टीबी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित दो जेलों में सात दिनों के भीतर दो कैदियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया प्रधानमंत्री ने आईओआरए के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से नई दिल्ली में मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने निमहांस (एनआईएमएचएएनएस), बेंगलुरु में उन्नत स्पेक्ट्रल सीटी सुविधा का उद्घाटन किया; प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और मस्तिष्क स्वास्थ्य पहलों की समीक्षा की 57वें आईएफएफआई में 'द रिवर ट्रेन' की कहानी: कैसे पूरी टीम ने एक बच्चे की दुनिया को करीब से समझा 'मैं जूरी सदस्य के तौर पर आया था, लेकिन सिनेमा का विद्यार्थी बन गया': 57वें IFFI में 'गोल्डन पीकॉक' जूरी के अपने अनुभव पर आनंद एल. राय
राजनीति समाचार

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो साल पूरे, 12 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश

विज्ञान भवन में अन्नपूर्णा देवी, रेखा गुप्ता और सावित्री ठाकुर की मौजूदगी में अभियान के दो साल मनाए गए। 42 लाख से ज्यादा लोग बाल विवाह रोकने की शपथ ले चुके हैं।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दो साल पूरे, 12 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 27 नवंबर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के दो साल पूरे होने पर विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्रालय के मुताबिक दो साल में जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए 12 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई गई है और 42 लाख से ज्यादा लोग बाल विवाह रोकने की शपथ ले चुके हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मौजूद रहीं।

हर बच्चे को सुरक्षित बचपन का लक्ष्य

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लक्ष्य यह है कि देश के हर बच्चे को सुरक्षित बचपन मिले, हर बेटी को पढ़ाई का मौका मिले और वह अपने जीवन के फैसले खुद ले सके। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि अपने घर, पड़ोस या देश में कहीं भी बाल विवाह नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बाल विवाह खत्म करने के लिए पूरी सरकार और पूरे समाज को मिलकर लगातार काम करना होगा। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में शिक्षा, कौशल विकास और बेटियों के सशक्तीकरण को अहम बताया।

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने पंचायतों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और समुदाय के नेताओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत सिर्फ 2030 का लक्ष्य नहीं है, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की दिशा में एक जरूरी कदम है।

रेखा गुप्ता बोलीं, बेटी के हाथ से किताब न छीनें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार और समाज से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटी तभी आगे बढ़ेगी जब हम यह आशीर्वाद देंगे कि उसके हाथ से किताब नहीं छीनेंगे, कम उम्र में उसकी शादी नहीं करेंगे और उसे सम्मान व बराबर मौके देंगे।

कार्यक्रम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि, बाल विवाह निषेध अधिकारी, बाल कल्याण समितियां, विधिक सेवा संस्थाएं और सामाजिक संगठन शामिल हुए। देशभर के अधिकारियों को जोड़ने के लिए इसका वेबकास्ट भी किया गया और सभी ने मिलकर शपथ ली।

27 नवंबर 2024 को शुरू हुआ था अभियान

यह अभियान 27 नवंबर 2024 को शुरू हुआ था। इसमें जागरूकता बढ़ाने, समुदाय की भागीदारी, बाल विवाह निषेध अधिकारियों की भूमिका मजबूत करने, समय पर सूचना और दखल, और स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को पढ़ाई व कौशल से जोड़ने पर ध्यान दिया गया है। बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर अब देशभर के 72,000 से ज्यादा बाल विवाह निषेध अधिकारियों की जानकारी एक जगह उपलब्ध है। फिलहाल 100 दिन का जागरूकता मॉड्यूल 2.0 भी चल रहा है।

हमारे संस्थान

  • मदर इंडिया
  • इंडिया दर्पण
  • राष्ट्र प्रथम
  • DID न्यूज़