सेना और हथियार पर कितना खर्च करता है भारत? सामने आई नई रिपोर्ट; नंबर वन पर अमेरिका काबिज

 भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎आयातक देश बन चुका है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट  की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। भारत ने बीते पांच साल में दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना बढ़ा है, जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण माना जा रहा है।

वहीं, इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा हथियार एशियाई देशों ने खरीदे हैं। इस लिस्ट में रूस-यूक्रेन का युद्ध देश के रक्षा निर्यात को काफी प्रभावित किया है। इस कारण से पहली बार रूस हथियार निर्यात में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। तो वहीं, अमेरिका पहले और फ्रांस दूसरे नंबर पर है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आया तक

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। साल 2014-18 और 2019-23 के बीच भारत का हथियार आयात 4.7 फीसदी बढ़ा है। भारत 9.8 फीसदी हथियार आयात के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। भारत ने रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। भारत के कुल हथियार आयात का यह 36 फीसदी रहा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1960-64 के सोवियत समय के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम है।

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता

पिछले 25 सालों में पहली बार, संयुक्त राज्य अमेरिका एशिया और ओशिनिया का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा। हथियारों के आयात में संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा 34 प्रतिशत है, जबकि रूस का 19 प्रतिशत और चीन का 13 प्रतिशत है।