कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Economical News / आर्थिक समाचार :  भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के रेट्स सरकरी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं। फ्यूल रेट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किए जाते हैं। आज यानी 04 मार्च 2023 दिन शनिवार को कच्चे तेल कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है। ऐसे में देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखा जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में आज 1.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल में 1.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।