नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर शानदार बीस वर्ष

नई दिल्‍ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज देश ही नहीं पूरी दुनिया में बेहद सम्‍मान की निगाह से देखा जाता है। इसका जीता जागता सबूत है कि वो दुनिया की दस सबसे लोकप्रिय हस्तियों में न सिर्फ शामिल हैं बल्कि शीर्ष पर भी हैं। इसकी वजह केवल उनका देश का प्रधानमंत्री होना ही नहीं है बल्कि वो प्रयास हैं जिनकी बदौलत उन्‍होंने देश को एक नया मुकाम दिलाया है। नरेंद्र मोदी को संवैधानिक पद पर दो दशक बीत चुके हैं। ये एक बड़ा सफर रहा है।

उनका ये सफर गुजरात से शुरू हुआ था। गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहते हुए उन्‍होंने राज्‍य में विकास की एक नई परिभाषा को जन्‍म दिया था। इसलिए ही गुजरात मॉडल आज देश में विकास के मजबूत मॉडल के रूप में जाना जाता है। उन्‍होंने विकास की जो राह बतौर सीएम गुजरात में दिखाई थी उस पर चलकर ये राज्‍य आज देश तेजी से विकास करने वाले कुछ चुनिंदा राज्‍यों में शामिल है।