केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कसौली में भाजपा की जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी लोगों की लापरवाही से देश में फैली । जिसे मोदी सरकार ने समय रहते रोका । उन्होंने लोगों में जागरूकता की कमी को घातक करार दिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब लोगों में जागरूकता आई है। और लोग मास्क लगाये दिखाई देते हैं। लोगों को पहले भी रोका गया था । कि आप सामाजिक समारोहों में धाम का आयोजन मत करें। जिससे महामारी पर अंकुश लगाया जा सका इसी चेतना से हम संकट से उभरेंग। अगर देश को बचाना है तो मास्क पहनना जरूरी है। व हर किसी को वैक्सीन लगवाने के लिये आगे आना चाहिये। यह महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।
अनुराग ठाकुर ने देश के बिगड़े हालातों के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया । व कहा कि मोदी सरकार देश को आगे लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर 2014 तक कांग्रेस ने देश के विकास के लिये कुछ नहीं किया। जबकि नरेन्दर मोदी सरकार सत्ता में आई तो कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। लोगों के बैंक खाते खुले, हर गांव में पानी बिजली की सुविधा मिली। हर घर को शौचालय दिया गया। इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 50 करोड लोगों को पाच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया।

