# 3 जुलाई के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

> प्रकाशित: 2024-07-03 09:54 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: बिज़नेस समाचार  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/3-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d/

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3 जुलाई के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। आज भी इनकी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चूंकि सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में 1 लीटर फ्यूल की कीमत क्या है?

आपको बता दें कि सभी शहरों में अलग होते हैं। इस वजह से लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए।

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर सभी शहरों में तेल की कीमत अलग क्यों होती है। इसका जवाब है वैट (Value Added Tax)। जी हां, पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट लगाया जाता है। वैट की दरें हर राज्य में अलग होती है। इस वजह से फ्यूल प्राइस भी सभी  शहरों में अलग होती है।

आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है।

### मेट्रो सिटी में पेट्रोल- डीजल के दाम

- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है।

- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.95 रुपये प्रति लीटर है।

- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर है।

- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
