# संसद में नीट को लेकर फिर हंगामा, राहुल गांधी बोले- लोकसभा में पूरे दिन की हो चर्चा

> प्रकाशित: 2024-07-01 07:27 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: राजनीति समाचार  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%82/

संसद में आज कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। विपक्ष ने एजेंसियों के दुरुपयोग मामले में सदन के बाहर प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी ने भी NEET-UG परीक्षा मामले को लेकर सदन में फिर से चर्चा की मांग की है। विपक्ष अग्निपथ योजना महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सरकार पर हमला बोल सकता है।

- अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को पहले से ज्यादा गरीब किया।

- अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में सवाल किया, संविधान में कितने पन्ने होते हैं, कभी पढ़कर देखे हैं।

- राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- राष्ट्रपति संसद का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, हम राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं।

- अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।

- सभापति जगदीप धनकड़ ने 1985 के एयर इंडिया कनिष्क बम पर विस्फोट पर संवेदना व्यक्त की और इसे ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे काले दिनों में से एक कहा।

- लोकसभा में विपक्ष के विरोध के बीच स्पीकर ओम बिरला का कहना है, ‘सदन के बाहर कुछ सांसद आरोप लगाते हैं कि स्पीकर माइक बंद कर देते हैं। माइक का नियंत्रण कुर्सी पर बैठने वाले के हाथ में नहीं होता है।

- राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, नीट पर हो एक दिन की चर्चा, उन्होंने कहा- यह लाखों छात्रों की समस्या है।

- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सदन ने क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।

-

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
