# लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, राज्यसभा में NDA सांसद ने ही उठाए NEET पर सवाल

> प्रकाशित: 2024-06-28 07:30 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: राजनीति समाचार  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%b5/

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा और इस पर सांसद चर्चा करेंगे। इस चर्चा के बीच आज दोनों सदनों में नीट मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। चर्चा के दौरान विपक्ष नीट परीक्षा मामले में हुई गड़बड़ी का मुद्दा उठा रहा है और इसपर चर्चा की मांग कर रहा है।

- लोकसभा में नीट पर हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई है। उधर, राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जैसे ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की तो एनडीए के सहयोगी और पूर्व पीएम देवगौड़ा ने ही नीट का मुद्दा उठा दिया।

- दोनों सदनों की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष का नीट मुद्दे पर हंगामा जारी।

- लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई है। नीट मामले पर विपक्ष की चर्चा की मांग के चलते कार्यवाही स्थगित हुई है।

- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट मामला उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पहले की जाए।

- राहुल ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इसे एक महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हैं। इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे। राहुल ने कहा कि यहां दो शक्तियां है एक जो चर्चा चाहती एक जो नहीं।

### अनुराग ठाकुर रखेंगे प्रस्ताव

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में सरकार की ओर से हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, दिल्ली की संसद बांसुरी स्वराज धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी बात रखेंगी। दूसरी ओर राज्यसभा में यूपी से भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी चर्चा की शुरुआत करेंगे।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
