# नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत; लैंडस्लाइड में बहे घर

> प्रकाशित: 2024-06-29 08:03 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: देश-दुनिया  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a4%e0%a4%ac/

नेपाल में लैंडस्लाइड की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है भारी बारिश के कारण ये लैंडस्लाइड हुई और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि नेपाल में 10 जून को मानसून का मौसम शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक कुल मरने वालों की संख्या 34 हो गई।

नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ये लैंडस्लाइड हुई और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार, स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में लैंडस्लाइड में एक मां और बेटी की मौत हो गई। नेपाल में 10 जून को मानसून का मौसम शुरू हुआ और ताजा मौतों के साथ, बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गई है।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
