# चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर

> प्रकाशित: 2024-07-01 07:52 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: देश-दुनिया  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b6%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%ab%e0%a4%bf/

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सप्ताह कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 24वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति रूस-यूक्रेन युद्ध और एससीओ सदस्य देशों के बीच समग्र सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रतिनिधित्व करेंगे।

चीनी मंत्रालय ने कहा कि दो से छह जुलाई तक राष्ट्रपति चिनफिंग अस्ताना में एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और एससीओ सदस्य देशों के बीच समग्र सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
