# आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर करें ये 2 उपाय, पैसों की कंगाली से मिलेगी राहत

> प्रकाशित: 2024-06-28 12:40 IST  
> लेखक: Workforaayu  
> श्रेणी: देश-दुनिया  
> प्रकाशक: मदर इंडिया पत्रिका (LAPA Media and Entertainment Pvt Ltd)  
> मूल पेज: https://motherindiamagazine.com/%e0%a4%86%e0%a4%b7%e0%a4%be%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0/

इस साल आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र 6 जुलाई 2024 दिन शनिवार को शुरू होगी। इस दौरान लोग मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग नौ दिनों तक कठिन व्रत का पालन करते हैं उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन से सभी मुश्किलों का अंत होता है।

इस साल  की शुरुआत 6 जुलाई, 2024 दिन शनिवार को होगी, तो आइए कुछ खास उपाय पर नजर डालते हैं –

### आषाढ़ गुप्त नवरात्र पर करें धन लाभ के ये 2 उपाय

- गुप्त नवरात्र के पहले दिन एक लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ी बांधकर घर की तिजोरी या फिर जहां कहीं भी आप धन रखते हो वहां पर रखें। इसके साथ ही नौ दिनों तक उसकी पूजा करें। फिर व्रत के आखिरी दिन उसे अपने आंगन की जमीन  में गाढ़ दें। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

- आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं। साथ ही जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

---
पूरी साइट का नक्शा: https://motherindiamagazine.com/sitemap.md
