देश का व्यापार घाटा बढ़कर 173 अरब डॉलर हुआ, अक्टूबर में निर्यात पिछले वर्ष से 17% घटा

Business News / बिज़नेस समाचार : अक्टूबर 2022 में भारत का निर्यात पिछले वर्ष की इसी महीने की तुलना में 16.65 प्रतिशत घटकर 29.78 अरब अमेरिकी डॉलर रह गई है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए।

अक्तूबर महीने के दौरान देश का आयात बढ़कर 56.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जो अक्टूबर 2021 में 53.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2022 के दौरान देश का निर्यात 12.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 263.35 बिलियन अमरीकी डॉलर दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार आयात 33.12 प्रतिशत बढ़कर 436.81 अरब डॉलर हो गया। इस तरह वित्त वर्ष (2022-23) के पहले सात महीने में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 173.46 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। देश का व्यापार घाटे बढ़ने का मतलब है कि आयात के आंकड़े निर्यात के आंकड़े से अधिक हैं।